IPL 2027 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा बदलाव किया है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह हेमांग बदानी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता नया नहीं है। वह 2019 में टीम के सलाहकार बने थे और इसके बाद फ्रेंचाइजी में क्रिकेट निदेशक समेत कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। पुरुष टीम के साथ-साथ वह महिला टीम के क्रिकेट संचालन से भी जुड़े रहे हैं।
गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की SA20 टीम Pretoria Capitals के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। अब IPL में उनकी वापसी को टीम के लिए अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स उनके दिल के करीब है और टीम के खिलाड़ियों व प्रबंधन के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है। पिछले IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर रही थी।
