नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए झटके

नई-दिल्ली: नेपाल में मंगलवार (नवंबर 8) देर रात तेज़ भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत उत्तर भारत के 5 राज्यों में भी महसूस किए गए। दिल्ली में देर रात करीब 2 बजे झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है। इस त्रासदी से नेपाल में भारी नुक्सान हुआ है और कई लोगों की जान भी गई है।

एनसीएस (NCS) के मुताबिक दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए। इसके कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए। NCS ने जानकारी देते हुए बताया की नेपाल में सुबह करीब 1:57 बजे भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। विशेष रूप से, नेपाल में 24 घंटे के भीतर यह दूसरा भूकंप है क्योंकि मंगलवार (8 नवंबर) को भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।