
आज कल के ज़माने में प्रेम कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन इस महिला की कहानी सबसे अलग और दिलचस्प है। कहते है की जब एक लड़की किसी पर फ़िदा हो जाती है तो वो उसे पाने के लिए दुनिया भर से भी लड़ जाती है। इसी बात का प्रमाण देती है पाकिस्तान की एक महिला और उसके ड्राइवर की कहानी। पड़ोसी देश पाक में एक अमीर घर की महिला अपने ड्राइवर के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान महिला ने कहा की वह अपने ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर फिदा हो गई थी, जिसके बाद उसने ड्राइवर से शादी करने का फैसला लिया। महिला ने आगे बताया की उसे कार सिखाने के लिए ले जाने वाला ड्राइवर जो की अब उनका पति है, जब-जब गियर बदलता था तो उसे बहुत अच्छा लगता था। इसी अंदाज के कारण मालकिन ने अपने ड्राइवर को दिल दे दिया और पुरे रीती-रिवाजों के साथ उससे शादी रचा ली। इस जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रही है और लोगों को इनकी प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प लगी है।
