कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 61वां दिन: राहुल गांधी ने तेलंगाना से फिर शुरू की यात्रा, आज महाराष्ट्र में करेगी प्रवेश

कामारेड्डी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 नवंबर को तेलंगाना के कामारेड्डी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर से शुरू की। आज शाम कांग्रेस की पदयात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा ने 60 दिन पूरे कर लिए। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “60 दिन प्यार से भरे! भारत को एकजुट करने के लिए इस यात्रा का जश्न मनाने के लिए एक सही मोड़। आगे और भी आएंगे”

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के फथलपुर बस स्टैंड से आज सुबह कांग्रेस की पदयात्रा फिर से शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश से पहले आज शाम करीब 5 बजे कामारेड्डी के मेनूर में एक जनसभा होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि रविवार को तेलंगाना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी श्रावंती, मुनुगोड़े उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने तेलंगाना में मुनुगोडे उपचुनाव में 10,309 मतों के अंतर से जीत हासिल की।