वायु प्रदूषण से बिगड़ी Delhi-NCR की आबो हवा; SC करेगा प्रदूषण को रोकने के उपायों की मांग वाली याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई

नई दिल्ली: दिवाली पर चले अनगिनत पटाको तथा पंजाब में पराली जलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में वायु प्रदूषण की वृद्धि हो गयी है। इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट 10 नवंबर वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और बेला एम. त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है की बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण जनता प्रदूषित हवा और स्मॉग से भरी ऑक्सीजन में सांस लेने के लिए मजबूर है।

बता दें की, वकील शशांक शेखर झा ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। याचिका में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब करने का निर्देश देने की मांग की गई और उन्हें सुनिश्चित करने को कहा की की किसी भी जगह पर पराली न चलाई जाए।

याचिका में सभी राज्यों को पराली जलाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने के लिए निर्देश देने की मांग की। याचिका में प्रत्येक राज्य को प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है, जिसमें स्मॉग टावरों की स्थापना, वृक्षारोपण अभियान, किफायती सार्वजनिक परिवहन आदि शामिल हैं।