
वलसाड: लोकसभा चुनावो से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में भी भाग लेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3 बजे वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का गुजरात का यह पहला दौरा है।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी भावनगर में शाम लगभग 5:45 बजे सामूहिक विवाह समारोह ‘पापा नी परी’ लग्नोत्सव 2022 में शामिल होंगे। इस समारोह में 522 लड़कियों का विवाह होगा, जिनके पिता नहीं हैं। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। बता दें की गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 अक्टूबर को “गुजरात गौरव यात्रा” का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी है।
