प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (DBU) देश को समर्पित की हैं। राष्ट्र को बड़ा तोहफा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आम लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए चल रहे अभियान में डिजिटल बैंकिंग इकाइयां एक और महत्वपूर्ण कदम हैं। यह एक विशेष बैंकिंग सुविधा है जो न्यूनतम डिजिटल बुनियादी ढांचे के माध्यम से अधिकतम सेवाएं प्रदान करेगी।पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नेलॉजी किस तरह से आज न्याय व्यवस्था का भी अभिन्न अंग बन गई है इसे हमने कोरोना काल में भी देखा है।
बता दें साल 2022-23 के आम बजट में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की गई थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। इनके सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा।