
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में खुशियों की लहर छा गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक खुद कपूर परिवार की ओर से ये जानकारी साझा नहीं की गई है।
सामने आ रही खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट को आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्टार जोड़ी के घर बेटी के जन्म की खबरे सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई है परन्तु अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। बॉलीवुड और कपूर परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल बन गया है। फैंस आलिया और रणबीर को शुभकामनाएं दे रहें हैं।
