हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस का 10-गारंटियों वाला घोषणापत्र जारी, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का किया वादा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनावों के लिए आज अपना दस-सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 12 नवंबर को सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में एक ही फेज में चुनाव कराए जायेगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

बता दें कि, कांग्रेस ने आज अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस की 10 गारंटियों में पुरानी पेंशन योजना का क्रियान्वयन, 1 लाख सरकारी नौकरी, युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये स्टार्ट-अप फंड, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और 300 यूनिट तक खपत की मुफ्त बिजली शामिल है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।