
मंडी: स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का शनिवार सुबह ( 5 नवंबर) हिमाचल प्रदेश के कल्पा में उनके पैतृक स्थान पर 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए श्याम शरण नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं हिमाचल जा रहा था, तो मुझे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी के निधन की दुखद खबर मिली, जो किन्नौर के रहने वाले थे। 106 वर्षीय नेगी ने अपने पूरे जीवन में 30 से अधिक बार वोट दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने 2 नवंबर को विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना वोट भी डाला था। उन्होंने अपने निधन से पहले वोट देकर अपना कर्तव्य निभाया। यह हमेशा विशेष रूप से हमारे देश के हर नागरिक को प्रेरित करेगा। मैं भावभीनी हृदय से उन्हें नमन करता हूं।”
श्याम शरण नेगी का शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कल्पा में निधन हो गया। नेगी ने स्वतंत्र देश में अपना पहला वोट 23 अक्टूबर 1951 को कल्पा मतदान केंद्र में डाला था, जिससे वह देश के पहले मतदाता बने। बता दें की उन्होंने राज्य के 14वें विधानसभा चुनाव में अपना आखिरी वोट डाला।
