मोहाली पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 पिस्तौल बरामद: SSP विवेकशील सोनी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों और उनसे सम्बंधित आरोपियों को काबू करने के हर संभव प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसएसपी विवेकशील सोनी द्वारा दी गई है। आरोपियों के कब्ज़े से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए है जिसमे 20 पिस्तौल और 32 बोर के लगभग 18 जिंदा कारतूस शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहाली पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी की गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा से पूछताछ के दौरान पता चला था की उन्हें हथियारों की सप्लाई बाहर से की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल राजू और अनवर जाम सिंह को गिरफ्तार किया जो की सभी गैंगस्टर्स के साथ संपर्क में थे और हथियार सप्लाई करने का काम करते थे।