Queen Elizabeth II के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, शेयर की खुबसूरत तस्वीरें, बोले-दिग्गज शासक के रूप में किया जाएगा याद

नई दिल्लीः ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, “महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन बहुत आहत हूं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमा और शालीनता से लोगों को सीखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”अपने ट्वीट में उन्होंने महारानी एलिजाबेथ के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।