Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘राष्ट्र के लिए उनके योगदान को करते हैं याद’

नई दिल्ली: आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्व पीएम पंडित नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं”

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1989 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) में हुआ था। नेहरू महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे। पंडित नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। आज़ादी के बाद उन्होंने लगभग 17 साल तक देश की कमान संभाली और 27 मई, 1964 को पद पर रहते हुए उनका निधन हो गया।

बता दें की पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी कारण पूर्व पीएम की जयंती के अवसर पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और बच्चों को तोहफ़े मिलते है।