Familyदेश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। खबर है कि अंबानी की बेटी ईशा के जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 यानि बीते दिन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिनमें बेटा और एक बेटी है। इतना ही नहीं बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा है।गौरतलब है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की शादी 2018 में हुई थी।

