पीएम मोदी ने आज बेंगलूरु में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बेंगलुरु: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (नवंबर 11) को बेंगलुरु के क्रांतिवीरा सांगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। बता दें की यह देश की पांचवीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन की भी शुरुवात की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा, ‘‘यह ट्रैन काशी तीर्थयात्रा करने के इच्छुक कई यात्रियों के सपने को पूरा करेगी। इस ट्रेन में यात्रा के लिए आठ दिन का एक यात्रा ‘पैकेज’ उपलब्ध होगा जिसमे श्रद्धालुओं को विशेष छूट भी दी जाएगी।

पीएमओ (PMO) ने कहा, “वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन चेन्नई के औद्योगिक केंद्र और बेंगलुरु के टेक और स्टार्टअप हब और प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैसूर के बीच संपर्क को बढ़ाएगा।”