
भरतपुर: प्यार में जोगन बनते हुए तो बहुत लोगो को देखा गया है लेकिन राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग शहर की एक महिला अध्यापिका मीरा कुंतल ने अपनी पहचान ही बदल दी है। मीरा का जन्म तो महिला के रूप में ही हुआ लेकिन अपनी छात्रा के प्यार में पढ़ी मीरा आज आरव के नाम से पहचानी जाती है। सुनकर आप भी दंग हुए होंगे लेकिन ये प्यार कुछ चीज़ ही ऐसी है जिसमे कोई सीमा नहीं होती, प्यार तो सागर से भी ज्यादा गहरा और हिमालय से भी ज्यादा ऊंचा होता है। इस बात का प्रमाण देती है यह अनोखी प्रेम कहानी।
राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग शहर के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका मीरा कुंतल का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था लेकिन उनके हाव-भाव और पहरावा लड़कों जैसा था। मीरा ने अपना लिंग बदलने का फैसला लिया। इसमें उसका साथ उसकी छात्रा कल्पना ने दिया। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। मीरा ने 2019 में दिल्ली के एक अस्पताल से लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी करवाई और लड़का बन गया। दोस्त और रिश्तेदार अब मीरा को आरव कुंतल के नाम से ही जानते है। सूत्रों के अनुसार, कल्पना और आरव ने 4 नवंबर को शादी कर ली और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।
