
नांदेड़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से फिर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है। श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर यात्रा शुरू करने से पहले, राहुल गाँधी ने नांदेड़ जिले के देगलूर शहर में स्थित गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंह जी बाबा फतेह जी सिंह में माथा टेका।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए देश वासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए लिखा, “महाराष्ट्र में यात्रा की शुरुआत, गुरपुरब के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा ज़ोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी में अरदास से की। गुरु नानक जी के प्रेम, शांति और भाईचारे की सीख को दिल से लगाकर हम भारत जोड़ने का यह संकल्प पूरा करेंगे। सभी देशवासियों को गुरपुरब की लाखों बधाइयां।।”
गौरतलब है की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार (नवम्बर 7) शाम को अपने महाराष्ट्र चरण में प्रवेश कर गई। यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से होकर महाराष्ट्र चरण में पहुंची है। नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव और गुरुपर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
महाराष्ट्र में यात्रा की शुरुआत, गुरपुरब के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा ज़ोरावर सिंह जी, फतेह सिंह जी में अरदास से की।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2022
गुरु नानक जी के प्रेम, शांति और भाईचारे की सीख को दिल से लगाकर हम भारत जोड़ने का यह संकल्प पूरा करेंगे।
सभी देशवासियों को गुरपुरब की लाखों बधाइयां। pic.twitter.com/WgWKmeGiWr