श्रद्धा के कटे सिर को निहारता था और रोज करता था मेकअप! आफताब का यह कैसा प्यार?

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरी दिल्ली दहल गई है। कुछ लोग जहां प्यार से डर गए हैं तो वहीं कुछ इस बात का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि आफताब इस कदर हैवानियत पर उतर सकता है। वहीं, अब इस केस में कुछ और खुलासे हुए हैं जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल बताया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा का सिर सबसे आखिर में जंगल में फेंका था। इतना ही नहीं वह फ्रिज में रखे श्रद्धा के सिर को निहारा करता था और प्यार के वो पुराने पल याद करता था। यह कबूलनामा खुद आफताब ने किया है। आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सिर को फ्रिज में सजा कर रखा था। वह शव को हर रोज फेंक देता था लेकिन सिर को उसने सबसे आखिर में ठिकाने लगाया।

सिर के टुकड़े नहीं कर पाया आफताब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आफताब ने श्रद्धा के सिर को काटा नहीं था, उसने उसके सिर को यूं ही फ्रिज में संभाल कर रखा और हर रोज वह उसका मेकअप करता और उससे बातें करता। कभी-कभी तो वह बात करते करते उसके गालों पर थप्पड़ भी मार देता था।
लेकिन आखिर में उसने श्रद्धा के शव से छुटकारा पाने के लिए सिर को भी जंगल में कहीं फेंक दिया।

शव की दुर्गंध ना आए इसलिए केमिकल्स का इस्तेमाल करता था आफताब

वहीं, यह भी सामने आया है कि शव के दुर्गंध से बचने के लिए आफताब केमिकल्स का इस्तेमाल करता था। ताकि अगर कोई उसके घर आए तो किसी को दुर्गंध ना आए। इतना ही नहीं श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब को शरीर के टुकड़ों का काटने का आइडिया अमेरिकी टीवी सीरीज ‘Dexter’ को देखकर आया था। हालांकि पुलिस इस केस की अभी भी जांच में जुटी हुई है।