
मेलबर्न: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर रविवार (7 नवम्बर) को T20 विश्वकप कप 2022 में शानदार जीत हासिल की। यह सुपर-12 के ग्रुप-2 का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला गया। इसी के साथ टीम इंडिया अपने ग्रुप की टॉपर बन गई है और टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।
गौरतलब है की भारत के पांच मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक हैं। सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 61 रन बनाए। केएल राहुल ने भी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सीन विलियम्स ने लिए। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। अश्विन ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाया। सिंकदर रजा ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके लगाए। कप्तान क्रैग इरविन ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाकर आउट हुए।